भारतीय तैलिक साहू द्वारा भामासाह की मनाई गई जयंती

SHARE:

दिनेश कुमार
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

महाराजगंज/जनपद मे भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के द्वारा भारत के राष्ट्र गौरव परमपूज्य दानवीर भामासाह जी की जयन्ती आज दिनांक 29/4/2026को चिऊरहा एस एस बी कैम्प के सामने रामसागर गुप्ता के मकान पर धूम धाम से मनाया गया। इस बैठक के मुख्य अतिथि अजीत कुमार गुप्ता उपनिरीक्षक गड़ौरा (लखनऊ)रहे। इस कार्य-क्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने एवं संचालन जिला महासचिव गोविंद गुप्ता ने की। जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने परमपूज्य राष्ट्र गौरव दानवीर भामासाह की जयन्ती पर जीवन परिचय मे बताया 29 अप्रैल 1547 मे राजस्थान मे वैश्य परिवार मे हुआ इनके पिता भारमल जी है जो एक किलेदार थे । भामासाह महाराणा प्रताप के बहुत ही करीबी मित्र और सलाहकार थे। इस धरती पर मुगलों के साथ लडाई मे और महाराणा प्रताप पर जब संकट आया तब महावीर दानवीर भामासाह ने सारी खजाना अखण्ड भारत की स्थापना मे सम्पूर्ण सम्पति दान कर दिया।जीवन पर प्रकाश डालते हुए बखूबी बताया। ऐसे महापुरुष को बार-बार नमन है ।मुख्य अतिथि अजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि हमे भी भामासाह बनना चाहिए और समाज एवं देश हित मे कार्य करना चाहिए। और इनके अच्छे विचारों को अपनाते हुए अपने मान सम्मान के लिए सदैव ध्यान रखना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि नागेन्द्र गुप्ता ने कहा कि हम सभी को समाज के उत्थान और शिक्षा के लिए भामासाह बनने की जरूरत है।
जिलासंयोजक लालजी गुप्ता ने दानवीर भामासाह के दृढ कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हम लोगों मे भी भामासाह की कमी नही बताया।
जिलाकोषाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि अगले आने वाले समय पर बड़े धूम धाम से गाजेबाजे के साथ जयन्ती मनायेगें।
राजूकुमार गुप्ता ने समाज को संगठित होने के लिए जागरूकता लाने व जिले मे तेजी के साथ हमे सभी के बीच जाने की जरूरत है।
वक्ताओ की कड़ी मे सोहनलाल गुप्ता, रामसेवक गुप्ता,नीरज गुप्ता, चन्द्रशेखर साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहरलाल साहू ,शैलेश गुप्ता, मनोज गुप्ता ,गोरख गुप्ता ,सर्वेश गुप्ता, ने सम्बोधन किया।
इस बैठक मे विष्णुदयाल गुप्ता, रामराज गुप्ता, राममिलन गुप्ता, रामभवन ,छोटेलाल, दीनानाथ, सन्त कुमार ,ज्ञान चन्द गुप्ता, अखिलेश, उमेश, रामसागर गुप्ता, शैलेश गुप्ता, गोवर्धन गुप्ता, राजेश, चुल्हाई ,राजूकुमार , मनोज ,रामानंद, अरुण, कृष्ण मुरारी ,हीरालाल साहू, जगदीश, दीपक ,विजय गुप्ता ,सुरेश, सुखसागर, भूपति गुप्ता, सोमनाथ, सुखारी, जयराम, संदीप गुप्ता आदि साहू समाज के लोग उपस्थित रहे ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई