सुदामा चरित्र के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ भावपूर्ण समापन

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो लोकेंद्र सोलंकी भितरवार

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बृजमोहन गुर्जर ने किया भागवत जी एवं व्यासपीठ पूजन
भितरवार। ग्राम खड़ीचा स्थित मां शीतला माता मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का समापन भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ। अंतिम दिवस कथा वाचक पंडित हरिओम पांडेय ने सुदामा चरित्र का मार्मिक प्रसंग सुनाते हुए भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की निष्काम मित्रता का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कथा में पंडित हरिओम पांडेय ने कहा कि सच्ची मित्रता प्रेम, समर्पण और विश्वास पर आधारित होती है। सुदामा चरित्र के माध्यम से उन्होंने बताया कि भगवान अपने भक्त के भाव के भूखे हैं और सच्चे मन से स्मरण करने वालों पर सदैव कृपा बरसाते हैं। कथा के दौरान भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
समापन अवसर पर परीक्षित ठाकुर मजबूत सिंह एवं श्रीमती गीता देवी ने व्यासपीठ पूजन कर कथा का पूर्णाहुति विधान संपन्न कराया। पूर्णाहुति, महाआरती एवं प्रसादी वितरण के साथ भागवत कथा का समापन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्मलाभ लिया।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बृजमोहन गुर्जर भी कथा स्थल पहुंचे। उन्होंने भागवत जी एवं व्यासपीठ का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा कथा वाचक पंडित हरिओम पांडेय का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को जीवंत बनाए रखने का माध्यम है। कथा आयोजन की सराहना करते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ कथा श्रवण कर धर्मलाभ लिया।

सुदामा चरित्र सुन श्रद्धालु हुए भावुक
सुदामा और श्रीकृष्ण की मित्रता के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा वाचक ने संदेश दिया कि भक्ति, प्रेम और समर्पण से ही भगवान की कृपा प्राप्त होती है। समापन दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा परिसर जयघोषों से गूंज उठा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई