मोहन गुर्जर
8435117353
(दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीफ़)
मंदसौर मतदारसंघ क्षेत्र में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए राजनेता एवं अभिनेता रविन्द्र ठाकूर पहुंचे। उन्होंने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।
इस दौरान रविन्द्र ठाकूर खिलाड़ियों के बीच पहुंचे और उनका उत्साह, जोश व मेहनत देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की लगन और ऊर्जा देखकर मन आनंदित हो गया। मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों के साथ कुछ समय कबड्डी भी खेली, जिससे उनके पुराने दिन ताज़ा हो गए।
उन्होंने कहा कि कबड्डी केवल एक खेल नहीं, बल्कि हमारी मिट्टी की पहचान है, जो शक्ति, अनुशासन और संघर्ष की भावना को मजबूत करती है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को नई दिशा मिलती है और उनकी प्रतिभा को निखरने का बेहतर मंच प्राप्त होता है।
रविन्द्र ठाकूर ने आगे कहा कि उनका संकल्प है कि क्षेत्र में खेल और युवा शक्ति को लगातार प्रोत्साहन मिलता रहे, जिससे विकास की नई राहें खुलें। अंत में उन्होंने सभी खिलाड़ियों और क्षेत्रवासियों को प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







