दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान।
तिल्दा नेवरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी की सरपंच श्रीमती दिव्या वर्मा ने नेवरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर बताई की उन्होंने इसके पूर्व उसके खिलाफ निरंतर हो रहे मानसिक उत्पीड़न धमकी और अवैध रूप से दबाव की जानकारी थाना में दी थी, लेकिन किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसके चलते आरोपियों के हौसले बढ़ गएऔर विगत 25 अप्रैल को अत्यंत गंभीर एवं दंडित कृत्य किए गए।
सरपंच ने अपने लिखित दिए शिकायत में कहा है कि ग्राम पंचायत देवरी में 25 अप्रैल को विधिवत ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें अध्यक्षता वे स्वयं कर रही थी इसी दौरान गांव के कुछ लोग जिनका नाम जद शिकायत किया गया है एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा ग्राम सभा की कार्रवाई को बाधित करते हुए अवैध रूप से एजेंडा पारित करने एवं जबरन हस्ताक्षर करने दबाव बनाया गया।
प्रार्थीया ने लिखित शिकायत में आगे कहा है कि उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा सामूहिक रूप से गाली गलौज अशोभनीय एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया एवं प्रार्थिया के चरित्र पर भी लांछन लगाए गए और सार्वजनिक रूप से उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाई गई।
प्रार्थीया ने कहा कि लगभग दोपहर 12:00 से शाम 5:30 बजे तक ग्राम सभा स्थल पर घेरकर जबरन रोककर रखा गया तथा स्पष्ट रूप से कहा गया कि बिना हस्ताक्षर किए नहीं जाने देंगे।जिससे वह अवैध रूप से बंधक बनी रही।
प्रार्थीया ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ नाम जद शिकायत दर्ज की है,
उन्होंने बताया है कि इस गंभीर स्थिति में उन्होंने फोन के माध्यम से कलेक्टर रायपुर और नगर पुलिस अधीक्षक तथा थाना प्रभारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सूचना दी जिसके फल स्वरुप थाना प्रभारी घटना स्थल पहुंचे और थाना प्रभारी के उपस्थित होने के पश्चात भी आरोपियों द्वारा निरंतर गाली गलौज धमकी एवं दबाव बनाया जा रहा था। थाना प्रभारी के हस्तक्षेप से वह बाहर निकल पाई।
प्रार्थीया सरपंच ने अपने दिए लिखित शिकायत में कहा है कि इस तरह की घटना से वे काफी व्यथित हैं एवं समस्त नाम जद आरोपियों के विरुद्ध तत्काल जुर्म दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने एवं निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
साथ ही अपने एवंअपने परिवार को तत्कालीन सुरक्षा प्रदान करने की मांग भी सरपंच द्वारा की गई है।
उन्होंने यह भी कहा है कि यदि भविष्य में प्रार्थीया सरपंच या उसके परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित होती है तो इसकी संपूर्ण जवाबदारी उपरोक्त आरोपियों की होगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







