बिलासपुर।गर्मी के मौसम को देखते हुए आमजन को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पचपेड़ी तहसील प्रांगण में प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया। इस पहल से तहसील आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे, जिला पंचायत प्रतिनिधि खिलावन पटेल,जनपद सदस्य राकेश शर्मा, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भोला साहू, पचपेड़ी सरपंच चंद्रप्रकाश कुर्रे, तहसीलदार नीलम पिस्दा, थाना प्रभारी राज सिंह एवं अधिवक्ता संघ पचपेड़ी तहसीलके सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर तहसीलदार नीलम पिस्दा ने कहा कि गर्मी के दिनों में दूर-दराज से आने वाले नागरिकों को स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। प्याऊ घर की स्थापना से लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी और यह जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने इस पहल की प्रशंसा की और इसे जनहित में महत्वपूर्ण बताया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







