पठारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 70 पेटी अवैध शराब सहित थार रॉक्स कार जप्त, कुल मशरूका कीमत लगभग ₹25 लाख

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

जिले में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी सुश्री रोशनी सिंह के मार्गदर्शन में थाना पठारी पुलिस द्वारा सराहनीय कार्रवाई की गई।थाना पठारी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक सफेद रंग की थार रॉक्स कार में अवैध शराब लेकर त्योंदा से पठारी की ओर आ रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम बरखेड़ा के पास घेराबंदी कर वाहन चेकिंग प्रारंभ की गई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी लेने पर वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपीगण के विरुद्ध थाना पठारी में अपराध क्रमांक 53/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।50 पेटी इंग्लिश गोवा मदिरा (कुल 2500 क्वार्टर) – ₹3,50,000/-
20 पेटी बॉम्बे व्हिस्की (कुल 1000 क्वार्टर) – ₹1,50,000/-सफेद रंग की थार रॉक्स कार (MP 04 YV 2398) – ₹20,00,000/-कुल मशरूका कीमत : ₹23,50,000/-
अक्षय घोसी पिता रज्जन घोसी, उम्र 22 वर्ष, निवासी माता माडिया, जिला सागर अमित घोसी पिता भरत सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरा, केसली (सागर)उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह बुंदेला, प्रधान आरक्षक विपिन यादव, आरक्षक चंद्रहास मालवीय, आरक्षक शैलेंद्र सिंह दांगी, आरक्षक शिवम सिंह तोमर एवं आरक्षक सौरभ दीक्षित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई