केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे
छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव:- नगर के वार्ड क्रमांक 10 स्थित पंचशील कॉलोनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने गार्डन के पास बाल कपिश्वर कुंज में श्री बाल कपीश्वर हनुमान जी एवं नर्मदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 27 अप्रैल से श्रद्धा और उल्लास के साथ प्रारंभ हुआ है! महोत्सव के द्वितीय दिवस (28 अप्रैल, मंगलवार) को विभिन्न वैदिक अनुष्ठानों के साथ पूजा-अर्चना विधिवत सम्पन्न की गई। प्रातःकाल से ही आयोजन स्थल पर वेद मंत्रों की गूंज, धूप-दीप की सुगंध और श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर मंडल पूजन, अन्नाधिवास घृताधिवास मिष्ठान अधिवास पुष्पाधिवास फलाधिवास एवं औषधि अधिवास जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान शास्त्रसम्मत विधि से सम्पन्न कराए गए। समस्त पूजन-अर्चन के कार्य विद्वान ब्राह्मणों के मार्गदर्शन में विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न हुए, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
आयोजन के दौरान महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों की विशेष उपस्थिति देखने को मिली। सभी ने पूरे श्रद्धा भाव से पूजन में भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया जिससे आयोजन स्थल पर आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम नजर आया।
आयोजन समिति ने जानकारी दी कि बुधवार, 29 अप्रैल (तृतीय दिवस) को आवाहित देवताओं का पूजन, मूर्ति न्यास एवं मुख्य प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान सम्पन्न किया जाएगा। वहीं 30 अप्रैल को समापन अवसर पर हवन-पूजन, पूर्णाहूति एवं विशाल भंडारे (महाप्रसाद) का आयोजन किया जाएगा
बाल कपिश्वर कुंज समिति ने नगर के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन धार्मिक आयोजन में सहभागी बनें और धर्म लाभ अर्जित करें पंचशील कॉलोनी का बाल कपिश्वर कुंज इन दिनों भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है!
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







