शशि भूषण दूबे कंचनीय/रोमेश रंजन दूबे
यूपीआई के माध्यम से गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि कराया गया वापस
मीरजापुर 28 अप्रैल। साईबर फ्रांड मामले में आवेदक मोहम्मद अशफाक पुत्र कमरूद्दीन निवासी कसाई टोला रामबाग थाना को0शहर जनपद मीरजापुर ने दिनांक 26.01.2026 को आनलाइन फ्राड सूचना NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 23101260020168 प्राप्त हुआ था तथा आवेदक द्वारा बताया गया कि गलत ट्रांसजेक्शन से 70,000/-रुपया ट्रान्सफर करा लिया गया था फ्राड का पता चलते ही मेरे द्वारा साइबर कम्प्लेन कराया गया । इस सम्बन्ध में साइबर सेल थाना कोतवाली शहर टीम द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला के नेतृत्व में साइबर सेल कोतवाली शहर द्वारा दिनांक 27.04.2026 को जांच के दौरान आवेदक द्वारा ट्रान्सफर किये कुल धनराशि 70,000/-रुपया को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदक के खाते में पैसा वापस आने पर साइबर सेल थाना कोतवाली शहर की आवेदक द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया।आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी। साइबर सेल टीम थाना कोतवाली शहर मीरजापुर में शामिल लोगों में उप निरीक्षक दयाशंकर ओझा थानाध्यक्ष थाना कोतवाली शहर मीरजापुर ।महिला कान्सटेविल पारुल श्रीवास्तवा थाना कोतवालशहर मीरजापुर ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







