ब्यूरो चीफ सद्दाम राईन केसरिया हिन्दुस्तान
बाराबंकी। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता एवम पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय की उपस्थिति में अभियोजन कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने गत माह में दोषमुक्त हुए प्रकरणों की एक-एक कर समीक्षा करते हुए सभी अभियोजकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकरण में किसी भी स्तर पर ढिलाई न बरती जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी अपराधी अभियोजन की कमजोरी के कारण दोषमुक्त न होने पाए।समीक्षा के दौरान अपने ही बयानों से मुकर जाने वाले वादियों के विरुद्ध धारा 22 के अंतर्गत कार्यवाही की प्रगति की समीक्षा की गई। श्री सिंह ने निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में विधिक प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए आवश्यक प्रकीर्ण वाद दर्ज कराए जाएं तथा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित प्रकरणों की विशेष समीक्षा करते हुए सभी अभियोजकों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में न्यायालय में प्रभावी, ठोस एवं तथ्यपरक पैरवी सुनिश्चित की जाए, जिससे अपराधियों को कठोर सजा दिलाई जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गैंगेस्टर एक्ट के बेस मुकदमों में भी किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा विवेचना, साक्ष्य संकलन एवं अभियोजन के प्रत्येक चरण में पूरी गंभीरता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियोजकगण अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए न्यायालय में सरकार का पक्ष मजबूती से रखें, ताकि संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं शासकीय अधिवक्ताओं से अभियोजन कार्य को अत्यंत गंभीरता से लेने तथा पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







