रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा मथुरा में बना रिकॉर्ड रक्तदान 8000 का आंकड़ा पार किया

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान फैसल कुरैशी

संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित मथुरा। भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा से पूर्व आज एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ रामगोपाल शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर रामगोपाल शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। एक स्वस्थ व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान कर सकता है, जिससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।” उन्होंने सभी विप्र बंधुओं से 3 मई को निकलने वाली भगवान परशुराम शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय महासचिव बंसीलाल शर्मा ने सभी रक्तदाताओं को उनके इस पुनीत कार्य के लिए बधाई देते हुए सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किए।
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। महिला जिला अध्यक्ष भावना शर्मा ने बताया कि इस बार यह शिविर लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया है।
शिविर के संयोजक एवं ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया कि “मथुरा में रक्तवीरों के सहयोग से हमारी समिति द्वारा रक्तदान का आंकड़ा 8000 पार कर लिया गया है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।” उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग करने की अपील की।
लाइफ केयर ब्लड बैंक के निदेशक बृजेश शर्मा ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया और आगे भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
अखिल भारतीय हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष छाया गौतम ने कहा कि इस शिविर में एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा।
इस अवसर पर रमाकांत गोस्वामी, श्याम शर्मा, के.के. शर्मा, अभिषेक सैनी, कृष्ण गोपाल अग्रवाल सहित कई लोगों ने रक्तदान कर समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।
📸 फोटो परिचय:
रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव बंसीलाल शर्मा एवं संयोजक विनोद दीक्षित।
शिविर में रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए पदाधिकारीगण।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment