बढ़ते तापमान को देखते हुए आंगनवाड़ी केन्द्रों का समय बदला, सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक संचालन

SHARE:

राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

लू से बचाव के लिए नई समय सारणी लागू, आंगनबाड़ी केन्द्रों में हुआ समय परिवर्तन
दमोह – ग्रीष्म ऋतु में बढ़ते तापमान और लू (तापपात) के खतरे को ध्यान में रखते हुए जिले में संचालित सभी ग्रामीण एवं शहरी आंगनवाड़ी केन्द्रों के समय में परिवर्तन किया गया है। अपर कलेक्टर मीना मसराम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आगामी आदेश तक आंगनवाड़ी केन्द्रों का संचालन प्रातः8 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा एवं दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक का समय आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए अभिलेख संधारण,गृह भेंट तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए निर्धारित रहेगा।नई समय सारणी के अनुसार आंगनवाड़ी खोलना एवं कक्ष की साफ-सफाई 08 से 8:30 बजे, बच्चों का स्वागत एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई का अवलोकन 8:30 से 09 बजे, सामूहिक गतिविधियाँ 09 से 09:30 बजे, नाश्ता 9:30 से 10 बजे, स्वतंत्र खेल एवं छोटे समूह की गतिविधियाँ 10 से 11बजे, भाषा, साक्षरता पूर्व कौशल, रचनात्मक एवं बाहरी खेल गतिविधियाँ 11 से 12 बजे, भोजन पश्चात बच्चों की छुट्टी एवं अभिभावकों तक पहुंचाना 12 से 12.30 बजे इसके पश्चात, गृह भेंट, अभिलेख संधारण एवं अन्य निर्धारित कार्य 12:30 से 03 बजे तक निर्धारित है, अपर कलेक्टर श्रीमति मसराम ने सभी आंगनवाड़ी केन्द्रो को निर्देशित किया है, कि इस समय सारणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों को गर्मी और लू के प्रभाव से सुरक्षित रखा जा सके।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment