सीतायण” के जरिए सीता के आदर्शों से सीख की प्रेरणा महिलाएं धरणीसुता सम्मान से सम्मानित

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित गंजबासौदा

गंजबासौदा। त्याग, धैर्य, मर्यादा और आत्मसम्मान की प्रतीक माता सीताजी के जीवन से जुड़े आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। बदलते दौर में जहां पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों की परीक्षा हो रही है, ऐसे में सीता के आदर्श जीवन को संतुलन और दिशा देने की सीख देते हैं। इन्हीं मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय अखंड रघुवंशी क्षत्रिय महापरिषद की जिला स्तर पर महिला विंग द्वारा मां जानकी जन्मोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें नारी शक्ति, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश आयोजन के दौरान दिया गया।
आयोजन का मुख्य आकर्षण जानी मानी कवियत्री श्रीमती नीतेश रघुवंशी की पुस्तक “सीतायण” का विमोचन रहा, जिसमें मां सीता के जीवन मूल्यों को आधुनिक संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए सामाजिक और पर्यावरणीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया, जिससे आयोजन प्रेरणादायी बन गया।
कार्यक्रम में महिला वक्ताओं ने कहा कि आज की नारी यदि सीता के मूल्यों को अपनाए तो वह हर चुनौती का सामना करते हुए समाज को नई दिशा दे सकती है। इस अवसर पर समाज और प्रकृति के प्रति समर्पित कार्य करने वाली महिलाओं को “धरणीसुता” सम्मान से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मानित महिलाओं ने अपने कार्यों के अनुभव साझा करते हुए अन्य महिलाओं को भी आगे आने के लिए प्रेरित किया।
महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने यह साबित किया कि वे समाज परिवर्तन की सशक्त धुरी हैं। कार्यक्रम अंत तक उत्साह, प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर बना रहा। मंच संचालन
रजनी रघुवंशी ने प्रभावी ढंग से किया। आयोजन में जिला अध्यक्ष रिंकी कमल रघुवंशी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष ज्योति कपिल रघुवंशी, महामंत्री पार्वती गगनेंद्र रघुवंशी, उपाध्यक्ष राधिका रघुवंशी, सह संगठन मंत्री संगीता कागपुर, ग्यारसपुर तहसील अध्यक्ष सिया रघुवंशी, सिरोंज तहसील अध्यक्ष राजकुमारी रघुवंशी घटवार, महामंत्री निशा स्वदीप, सचिव प्राची जितेंद्र, उपाध्यक्ष प्राची रविंद्र, संगठन मंत्री जयश्री रघुवंशी, मीडिया प्रभारी कामनी रघुवंशी, संगठन मंत्री गायत्री रघुवंशी, नीलू यशपाल सहित रघुवंशी समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment