भौंरासा में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पुलिस मामले की जांच में जुटी परिजनों ने किया चक्का जाम

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित कुरबाई

कुरवाई : कुरबाई के भौंरासा पहाड़ स्थित पीएस माइंस में काम करने वाले एक 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने का दुखद मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मोर्चा संभाल लिया है और घटना के हर पहलू की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम झगरिया निवासी सौमित लोधी (पिता लखन लोधी), जो माइंस पर भोजन बनाने का कार्य करता था, सौमित को अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
अस्पताल प्रबंधन ने युवक के सिर में लगी गंभीर चोट को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी और बेहतर उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज विदिशा रेफर कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।
युवक के परिजनों ने इस घटना से आक्रोशित होकर SH_14 पर शब सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया खबर लेकर जाने तक युवक के परिजन युवक के लिए इंसाफ की मांग करते हुए जाम को जारी रखे हुए थे

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment