आंगनवाड़ी सेक्टर केंद्र बालाबरखेड़ा, ठर्र, देवखजुरी में 92 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व सुपरवाइजर को जल परीक्षण का प्रशिक्षण प्रदान

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन में नल जल योजनाओं के लीकेज सुधार कार्य, पेयजल स्त्रोतों का परीक्षण ,प्रशिक्षण एवं पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण कार्य सतत रूप से किया जा रहा है।
इसी क्रम में विकासखंड विदिशा में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री अनुपम गहोई एवं सहायक यंत्री श्री प्रताप सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में विकासखंड समन्वयक श्री महेन्द्र नारायण सिंह दोगने , श्री आशीष कुमार दीक्षित, उपयंत्री श्री पुष्पेंद्र दांगी ,श्री संतोष बोरवन, तकनीशियन श्री श्रवण ,श्री प्रमोद, श्री अमित श्रीवास्तव, पीएमयू श्री सुशील विश्वकर्मा, श्री नीतीश सक्सेना द्वारा
आंगनवाड़ी सेक्टर केंद्र बालाबरखेड़ा, ठर्र, देवखजुरी में कुल 92 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं , सहायिका एवं सुपरवाइजर को एफटीके के माध्यम से जल परीक्षण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पेयजल का परीक्षण गतिविधि सम्पन्न की गई।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment