गौ सम्मान आह्वान अभियान: गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग, घट्टिया में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा

उज्जैन/घट्टिया | सोमवार को उज्जैन जिले के घट्टिया तहसील मुख्यालय पर “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत गौ भक्तों और जागरूक नागरिकों ने अपनी आवाज बुलंद की। क्षेत्र के नागरिकों ने रैली निकालकर गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर एसडीएम राजाराम करजरे को ज्ञापन सौंपा।
अभियान की शुरुआत घट्टिया बस स्टैंड से हुई, जहाँ बड़ी संख्या में गौ भक्त एकत्रित हुए। यहाँ से एक रैली निकाली गई, जो एसडीएम कार्यालय पहुँची।
रैली में शामिल कार्यकर्ता और नागरिक ने “गौ माता-राष्ट्र माता”,”भारत हिंदू राष्ट्र” एवं “गौ हत्या बंद करो” जैसे गगनभेदी नारे लगाए।
एसडीएम कार्यालय पहुँचने के बाद नागरिकों ने एसडीएम राजाराम करजरे को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समाज ने शासन-प्रशासन के समक्ष प्रमुख रूप से कई मांगें रखीं गई जिसमें प्रमुख मांगे गौ माता को आधिकारिक रूप से ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा प्रदान किया जाए, देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, गौ संरक्षण और संवर्धन हेतु अत्यंत कठोर एवं प्रभावी कानून बनाया जाए।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में गौ सेवा और संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में गौ माता के प्रति सम्मान की भावना को सशक्त करना और जनजागरण का संदेश देना था। रैली में सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और संकल्प लिया कि वे समाज में गौ माता के महत्व के प्रति निरंतर अलख जगाते रहेंगे।
ज्ञापन सौंपते समय क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
एसडीएम ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए इसे उचित माध्यम से वरिष्ठ स्तर तक पहुँचाने का आश्वासन दिया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment