आगे गर्मी बहुत पड़ेगी बड़ी तपन होगी हालात कठिन होंगे।

SHARE:

विदेशों में जो आग, धुआं और तबाही दिख रही है वो भारत में भी दस्तक दे सकती है।
रामगंज मंडी, कोटा घिरी बदरिया पाप की, बरस रहे अंगार।
सन्त ना होते जगत में, तो जल मरता संसार।।
अगर इस संसार में सन्त, महात्मा और सच्चे मार्गदर्शक न होते तो यह दुनिया इन बुराइयों की आग में जलकर नष्ट हो जाती।
ऐसे ही उज्जैन के त्रिकालदर्शी सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज ने विगत 13 अप्रैल 2026 को कोटा, राजस्थान में दिए अपने सतसंग में आगे आने वाले खराब समय को लेकर गंभीर संकेत दिए।
उन्होंने बतलाया कि आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ेगी, हवा प्रदूषित होगी, पानी की कमी और बिजली संकट जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। विदेशों में जो आगजनी और धुएं की घटनाएं हो रही हैं, आगे उनका असर भारत में भी देखने को मिल सकता है।
बाबाजी ने लोगों को पारंपरिक जीवन शैली अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि घर का शुद्ध भोजन करने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और अनावश्यक कर्मों से भी बचाव होगा।
उन्होंने ये भी कहा कि इस समय आटा-दाल मिलना कठिन हो सकता है, लेकिन भगवान का मिलना बहुत आसान है। नामदान लेकर नियमित सुमिरन और ध्यान-भजन करने से ईश्वर प्राप्ति संभव है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment