गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर गौसेवकों ने सौंपा ज्ञापन।

SHARE:

श्याम कुशवाह दैनिक केसरिया हिंदुस्तान खरगोन जिला ब्यूरोचीफ

तहसील स्तर पर राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन।
देशभर में चलाया जा रहा है गौसम्मान आह्वान अभियान
खरगोन : गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने,गौवंश हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौसेवा के लिए केंद्रीय कानून लागू करने जैसी विभिन्न माँगो को लेकर देशभर में 27 अप्रैल को व्यापक स्तर पर “गौसम्मान आह्वान अभियान”के तहत ज्ञापन दिया गया ,इसी कड़ी में खरगोन में भी गोसेवकों ने सैकड़ो की संख्या में एकत्रित होकर माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम का ज्ञापन तहसील कार्यालय पहुंच कर तहसीलदार को सौंपा । इस अभियान के तहत आज देशभर में तहसील स्तर पर ज्ञापन सौपे गए। ज्ञापन के साथ गौसेवकों ने अभियान के समर्थन में करीब 50 हजार हस्ताक्षर किये हुए पत्रक भी तहसीलदार को सौपे।
गौसेवकों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा, देशभर में गोवंश हत्या पर सख्त प्रतिबंध, गौसेवा हेतु एक सशक्त केंद्रीय कानून, तथा गोचर बोर्ड का गठन कर गौआधारित कृषि को सुनिश्चित करना शामिल है।

*गौमाता की अगुवाई में निकाली रैली ,दिया ज्ञापन*
ज्ञापन रैली सुबह 10 बजे श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर किला गेट से सराफा बाजार ,बस स्टैंड होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची।
गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत निकाली गयी ज्ञापन रैली गौमाता की अगुवाई में आयोजित की गयी ,जिसमे सबसे आगे गौमाता चल रही थी साथ मे सैकड़ो की संख्या में गौसेवक गौमाता बने राष्ट्र माता,गौहत्या बंद करो के नारे लगाते चल रहे थे।
अभियान से जुड़ने के लिए चलाया था विशेष अभियान।
गौसम्मान आह्वान अभियान से जुड़ने के लिए विभिन्न माध्यम उपलब्ध कराए गए थे।लोगों ने बड़ी संख्या में मिस कॉल कर व्हाट्सएप व हस्ताक्षर के माध्यम से अपनी भागीदारी व समर्थन इस अभियान को दिया है , वहीं ऑनलाइन फॉर्म के जरिए भी इस मुहिम का हिस्सा बने। खास बात यह है कि इस अभियान में किसी भी प्रकार का दान या चंदा स्वीकार नहीं किया जा रहा है, और इस नाम पर धन मांगने वालों की शिकायत करने की अपील भी की गई है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment