दैनिक केसरिया हिंदुस्तान प्रयागराज शनि कुमार यादव
शंकरगढ़। न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर, प्रमाण पत्र देकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनका मुंह मीठा कराकर उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत कारिया खुर्द की ग्राम प्रधान सुनीता सिंह रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और गर्व व्यक्त किया कि विद्यालय के तीनों टॉपर इसी ग्राम पंचायत के हैं।
विद्यालय के टॉपर अतुल सिंह (92.33%), रागिनी सिंह (91.50%) एवं आंचल (91.16%) ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और अभिभावकों को दिया। इस दौरान अतुल सिंह ने अपने वक्तव्य में नियमित अध्ययन और समय प्रबंधन को सफलता का आधार बताया। विद्यालय के प्रबंधक प्रकाश चंद्र मिश्रा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो जीवन को नई दिशा देता है। उन्होंने सभी छात्रों को निरंतर आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। वहीं शिक्षिका शीतल सिंह ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें मेहनत और आत्मविश्वास बनाए रखने की सीख दी। इस अवसर पर नीतू सिंह, सोनम सिंह सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, गर्व और खुशी का माहौल देखने को मिला।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







