शंकरगढ़: सोनपुरा (जिगना) गौशाला में लगी भीषण आग, लाखों का चारा- टिन शेड जलकर राख

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान प्रयागराज शनि कुमार यादव

शंकरगढ़। थाना क्षेत्र के सोनपुरा (जिगना) गांव स्थित गौशाला में रविवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग में लाखों रुपए का चारा, टिन शेड और गोबर की कंडी जलकर राख हो गई।
रविवार, 26 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12:35 बजे गौशाला के पीछे खेतों में लगी आग तेज पछुआ हवा के कारण गौशाला तक पहुंच गई और विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों और कर्मचारियों ने गौशाला में बंधे गौवंश को तुरंत बाहर निकालकर बड़ा हादसा टाल दिया सूचना पर शंकरगढ़ पुलिस व दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।मौके पर प्रधान प्रतिनिधि समरेंद्र बहादुर सिंह व ग्राम विकास अधिकारी राजेश सेन ने पहुंचकर जायजा लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार खेतों में नरवाई जलाने से निकली चिंगारी गौशाला तक पहुंच गई।
प्रधान प्रतिनिधि ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment