किसान के घर में लगी आग लाखों का नुकसान

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान प्रयागराज शनि कुमार यादव

शंकरगढ़। थाना क्षेत्र के सोनपुरा (जिगना) में शिव सजीवन त्रिपाठी के घर में आग लग गई जिससे घर के अंदर रखा हुआ अनाज सहित सिंचाई संबंधित सामान जलकर राख हो गया जिससे लाखों का नुकसान हो गया। पुलिस एवं दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार अज्ञात कारण से खेत में पड़े गेहूं के डंठल में आग लग गई। आग धीरे-धीरे फैलती गई और अचानक विकराल रूप लेकर सोनपुर निवासी शिव सजीवन त्रिपाठी के घर में (स्टोर रूम) लग गई। लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस के साथ-साथ दमकल विभाग को भी दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों व ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक घर पर रखा हुआ 70 कुंतल गेहूं, चना, सरसों, भूसा, सबमर्सिबल एवं सिंचाई हेतु पाइप जलकर राख हो गए। किसान के अनुसार इस आग से लगभग 8 लाख का नुकसान हुआ है। मौके पर थाना शंकरगढ़ पुलिस व हल्का लेखपाल मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment