मरौली बालू खदान खंण्ड संख्या 04 में बन्दूको के साये में हो रहा अवैध खनन रात ढलते ही चीरा जा रहा नदी का सीना

SHARE:

बांदा। जिले के मटौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत मरौली गांव से निकली केन नदी में संचालित बालू खदान खंण्ड संख्या 04 में इन दिनों खनन माफियाओं की चरागाह बन गयी है। मरौली के ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की कथित मिलीभगत और सह के चलते रात के अंधेरे में बेखौफ होकर नदी का सीना चीरा जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र के कई गांवों में सूर्यास्त होते ही अवैध खनन का काला कारोबार परवान चढ़ने लगता है।
सूत्रों का दावा है कि खनिज विभाग के अधिकारी और खनन माफियाओं के बीच सांठगांठ इस कदर गहरी है कि रक्षक ही अब भक्षक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। चंद रुपयों के लालच में कानून के रखवाले माफियाओं के आगे नतमस्तक हैं, जिसके कारण बिना किसी डर के भारी भरकर पोकलैंड और जेसीबी मशीनें नदी की जलधारा में रात भर गरजती रहती हैं।
भारी भरकम डंपरों की आवाजाही से न केवल राजस्व को भारी चपत लग रही है, बल्कि पर्यावरण और ग्रामीण सड़कों का भी बुरा हाल है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। क्या प्रशासन इन सफेदपोश माफियाओं और बिकाऊ तंत्र पर लगाम कसेगा, या बुंदेलखंड की प्यास बुझाने वाली नदियां इसी तरह खनन माफियाओं की बंधक बनकर लुटती रहेगीं यह सबसे बड़ा सवाल रह गया है

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment