मनुष्य का पवित्र मन, दिव्य बुद्धि, सुनहरे संस्कार ही स्वर्ग ला सकते है- ब्रह्माकुमारी रेखा दीदी

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय चर्च वाली गली बरेठ रोड स्थित सेवा केंद्र में चल रहे 41 फीट के विशाल शिवलिंग के दर्शनों के लिए अधिक संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है यह दृश्य देखते ही बनता है क्योंकि ऐसा आयोजन शहर में पहली बार हो रहा है 41 फीट शिवलिंग के साथ साथ देवी देवताओं की चेतन्य झांकी के दर्शन भी हो रहे हैं लोग राजयोग मेडिटेशन की अनुभूति कर रहे हैं कार्यक्रम के कैंपस में आते ही शांति की अनुभूति महसूस कर रहे हैं ऐसे कार्यक्रम के प्रति शहर के नागरिकों में बहुत उत्साह है। ब्रह्माकुमारी रेखा दीदी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सदाकाल के सुख-शांति का वरदान एक निराकार शिवबाबा से ही मिलता है, कोई देहधारी गुरु से नहीं। पारलौकिक बाप की भारतवासी शिवजयंती वा शिवरात्रि भी मनाते हैं। शिवबाबा आए हैं अब तुम्हें मुक्ति-जीवनमुक्ति की, शांतिधाम-सुखधाम की राह दिखाने, आगे दीदी ने कहा कि बाल कलाकार द्वारा परमात्मा शिव का सत्य परिचय देकर स्वर्णिम संस्कृति के दर्शन के साथ उपस्थित श्रोता गण को एक आनंद की सुखद अनुभूति कराई। ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित ‘शिव दर्शन से स्वर्णिम संस्कृति’ कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी कला की प्रस्तुति देते हुए बताया कि न सुंदरता, न धन, न शिक्त, न विज्ञान– समाज की कोई भी शक्ति सतयुग नहीं ला सकती लेकिन मनुष्य का पवित्र मन, दिव्य बुद्धि, सुनहरे संस्कार ही स्वर्ग ला सकता है। परमपिता परमात्मा शिव के द्वारा सीखाये जा रहे राजयोग के माध्यम से ही यह तीनों प्राप्त कर सकते है और स्वर्णिम संस्कृति का निर्माण कर सकते है। ने कहा “भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व ने स्वीकार किया है। श्री कृष्णा तिवारी ने कहा कि समाज को श्रेष्ठ बनाने के लिए, अच्छे संस्कार का सिंचन करने के लिए कलाकारों द्वारा भारतीय संस्कृति का प्रचार करना यह एक गर्व की बात है।” कार्यक्रम के आयोजक एवं ब्रह्माकुमारी रुक्मणी दीदी ने बताया “यह कलाकार कला का प्रदर्शन करने नहीं लेकिन हमारी प्राचीन संस्कृति को उजागर करने आये हैं। हम उस संस्कृति – कला द्वारा अपने मन को प्रभु पिता में लगायें – कला द्वारा प्रभु मिलन की अनुभूति करें। नन्दनी दीदी ने कहा सतुयग की परिभाषा है कि पवित्रता, सुख, शांति और समृद्धि संपन्न हरेक व्यक्ति हो। आज हम ऐसे सतयुग का अनुभव करें। हमारा जीवन गुणों से भरा हुआ हो तभी हमारे से दिव्य गुणों की खुशबू फैलेगी। मुकेश सेन, अभिषेक शर्मा, अमान सिंह, रामसेवक, राजेश तिवारी, प्रमोद राजपूत जी ने भी अपने विचार रखे और कहा यह गौरव का विषय है हमारे गंजबासौदा में 41 फीट की शिवलिंग के दर्शन करने को हम सबको मिल रहे हैं और यह आयोजन 30 अप्रैल तक चलेगा हम सबको इसमें आगे आकर हिस्सा लेना चाहिए। अंत में सभी को मेडिटेशन भी कराया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई