केसरिया हिंदुस्तान तहसील ब्यूरो आशीष सूर्यवंशी नवेगांव
नवेगांव/जुन्नारदेव :- थाना नवेगांव क्षेत्र के ग्राम पिपरिया मोहन में रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्थानीय पत्रकार जवल धुर्वे की मौत हो गई जबकि उनका दो वर्षीय पुत्र घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार जवल धुर्वे निवासी मदनी अपने बेटे के साथ टू-व्हीलर से उसके नाना-नानी के घर जा रहे थे। इसी दौरान पिपरिया मोहन के पास एक फोर-व्हीलर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी हादसे में धुर्वे के सिर में गंभीर चोट आई उन्हें तत्काल जुन्नारदेव अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ. योगेश चौहान ने उन्हें मृत घोषित कर दिया!
वहीं हादसे में घायल बेटे के हाथ में फ्रैक्चर तथा सिर में भी चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को बेहतर इलाज के लिए छिंदवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया है घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला फोर-व्हीलर चालक जुन्नारदेव के माजरी क्षेत्र के यादव परिवार से संबंधित है नवेगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है हादसे के कारणों की जांच जारी है!
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







