छात्राओं के उत्कृष्ठ परीक्षा परिणाम ने आदर्श प्रगति विद्यालय का बढ़ाया मान

SHARE:

भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
रीवा, माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित वर्ष 2026 के परीक्षा परिणामों में आदर्श प्रगति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गंगेव की छात्राओं ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया है। विद्यालय की बेटियों ने शानदार अंकों के साथ न केवल मेरिट की दौड़ में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि पूरे क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को नई पहचान भी दिलाई है। हाई स्कूल परीक्षा में जानवी शुक्ला और दीक्षा गौतम ने 90.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया। इनके अलावा लीलावती सोनी 90.4 प्रतिशत,सेवांतिका मिश्रा 89 प्रतिशत और सावित्री गिरी 82 प्रतिशत ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की इन छात्राओं की सफलता ने यह साबित कर दिया है की ग्रामीण क्षेत्र की बेटियाँ भी मेहनत और लगन के दम पर किसी से पीछे नहीं हैं। वहीं हायर सेकेंडरी परीक्षा में पलक तिवारी और अंशिका तिवारी ने 84.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। छात्राओं ने यह सिद्ध किया की निरंतर परिश्रम और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के बाद विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। छात्राओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया,मिठाइयाँ बांटी गईं और अभिभावकों ने भी गर्व के साथ अपनी बेटियों की सफलता का जश्न मनाया गया। विद्यालय के संचालक शिवम शर्मा ने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए कहा की हमारे विद्यालय की बेटियों ने जो कर दिखाया है,वह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा है। हमारा प्रयास हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना रहा है और यह परिणाम उसी का प्रमाण है। विद्यालय के प्राचार्य केएन त्रिपाठी ने कहा की छात्राओं की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत,अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण का नतीजा है। उप प्राचार्य आर.एन. शर्मा एवं प्रधानाध्यापक हीरामणि शर्मा ने भी सभी सफल छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।
विद्यालय के समस्त शिक्षकगण विमलेश सिंह,संजीव सोनी,गोवर्धन शर्मा,आशुतोष मिश्रा,रामखेलावन सोनी,विपिन साकेत,विवेक शर्मा,अंकित शर्मा,विजय पटेल,पद्म वर्मा,रोशनी विश्वकर्मा,प्रिया अवस्थी,रेखा तिवारी,दीपाली अवस्थी एवं शिवांशी शर्मा ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आदर्श प्रगति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,गंगेव की इस शानदार उपलब्धि ने यह संदेश दिया है की सही दिशा,समर्पण और मेहनत के साथ ग्रामीण अंचल की बेटियाँ भी सफलता के शिखर पर पहुँच सकती हैं। यह परिणाम न केवल विद्यालय बल्कि पूरे रीवा जिले के लिए गर्व का विषय बन गया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment