भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
रीवा। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन में रीवा पुलिस ने एक बार फिर मानवता और तत्परता की मिसाल पेश की है। अमहिया मोहल्ले से 3 वर्षीय मासूम के अपहरण से फैली सनसनी के बाद अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
क्या था मामला:
शनिवार दोपहर अमहिया मोहल्ले से 3 साल का बच्चा अचानक लापता हो गया। परिजनों ने तुरंत थाना अमहिया में सूचना दी। बच्चे के गायब होने की खबर से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
ऐसे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना मिलते ही TI शिवा अग्रवाल स्टाफ सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए इलाके के CCTV फुटेज खंगाले और आमजनमानस से सहयोग मांगा। पुलिस की सूझबूझ और जनता के सहयोग* से महज 2 घंटे के अंदर बच्चे को सुरक्षित ढूंढ लिया गया।
लौटी मोहल्ले में खुशी:
बच्चे के सकुशल मिलने की खबर मिलते ही परिजनों और मोहल्लेवासियों की जान में जान आई। परिजनों ने रीवा पुलिस और TI शिवा अग्रवाल की टीम का आभार जताते हुए कहा कि _”पुलिस ने देवदूत बनकर हमारे बच्चे की जान बचाई।
SP की सराहना:
पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने TI शिवा अग्रवाल व उनकी टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा रीवा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







