अज्ञात शव यमुना में बहता मिला, सिर और हाथ में है गंभीर चोट

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह विश्राम घाट के समीप दाऊजी घाट के सामने यमुना नदी में एक अज्ञात युवक का शव बहता हुआ मिला। शव के सिर और हाथ पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
शहर कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। युवक ने पैंट-टीशर्ट पहन रखी थी। प्रथम दृष्टया शव करीब 24 घंटे के भीतर का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव की तलाशी ली, लेकिन उसकी पहचान से जुड़ा कोई भी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पहचान के प्रयास में शव की फोटो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित कर रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई