जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर/पीलीभीत
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
जन सम्पर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने पूर्व सांसद श्रीमती मेनका गांधी एवं श्री वरुण गांधी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की प्रशंसा व सराहना की।
जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि मेनका गांधी और वरुण गांधी के अथक प्रयासों से क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ था। गाँव से लेकर शहर तक विकास की रफ्तार ने जनता के चेहरों पर खुशी ला दी थी।
लोगों ने पुराने दिन याद करते हुए बताया कि दोनों नेता हर समय जनता से जुड़े रहते थे। क्षेत्र के लोगों के दुख-सुख में हमेशा साथ खड़े रहते थे और कभी किसी को कमी महसूस नहीं होने दी।
ग्रामीणों ने विशेष रूप से वरुण गांधी के पीलीभीत सांसद कार्यकाल का जिक्र किया। कहा कि उनकी सक्रियता और जनसेवा की बदौलत हर वर्ग में भाजपा सरकार का भरोसा कायम हुआ। आज भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उनके प्रति समर्थन और विश्वास लगातार बढ़ रहा है।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने एक स्वर में कहा, वादा नहीं, काम बोल रहा है। उनका मानना है कि मेनका गांधी और वरुण गांधी की कार्यशैली ने पूरे क्षेत्र को विकास की नई पहचान दी है।
पूर्व सांसद प्रतिनिधि संतराम विश्वकर्मा ने कहा कि जनता का यह स्नेह और भरोसा ही असली पूँजी है। विकास की यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







