जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच एडीएम (वि./रा.) ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया औचक निरीक्षण

SHARE:

सैनिक केसरिया हिंदुस्तान सत्य नारायण गुप्ता

जनपद में अब तक 4383 प्रगणक एवं सुपरवाइजरों को दिया जा चुका है प्रशिक्षण
बाराबंकी, 25 अप्रैल 2026।
जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के क्रम में आज अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी निरंकार सिंह ने सागर इंस्टीट्यूट में संचालित प्रगणक एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं प्रशिक्षण गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण मॉड्यूल, प्रतिभागियों की उपस्थिति, डिजिटल प्रक्रियाओं के उपयोग तथा फील्ड आधारित प्रशिक्षण की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं ट्रेनरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसी क्रम में जनपद की तहसील नवाबगंज, फतेहपुर, रामनगर, सिरौलीगौसपुर, रामसनेहीघाट एवं हैदरगढ़ में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें आज 614 प्रगणक एवं सुपरवाइजरों को 30 फील्ड ट्रेनर तथा 03 मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण, डिजिटल डेटा संकलन, मोबाइल एप्लिकेशन के उपयोग, सत्यापन प्रक्रिया तथा फील्ड में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों के समाधान के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
उल्लेखनीय है कि जनपद बाराबंकी में अब तक कुल 4383 प्रगणक एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जा चुका है। अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण में गुणवत्ता, शुद्धता एवं व्यवहारिक उपयोगिता पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे जनगणना कार्य त्रुटिरहित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई