दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
जिला व्यूरो, नीरज बिदुआ
राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
बरेली। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने की मांग को लेकर कल 27 अप्रैल को सकल हिन्दू समाज द्वारा नगर में रैली निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस संबंध में रामलीला मैदान स्थित सभागार में आयोजित बैठक में विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता पंडित चंद्रकांत शास्त्री ने की। बैठक में बताया गया कि देशभर में साधु-संतों एवं गौ सेवकों के नेतृत्व में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने हेतु जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बरेली नगर में भी यह आयोजन किया जा रहा है। निर्णय अनुसार कल 27 अप्रैल सुबह 9:30 बजे सभी गौ सेवक माता महाकाली मंदिर के पास स्थित पुलिस थाना प्रांगण में एकत्रित होंगे। इसके बाद 10:30 बजे रैली के रूप में मुख्य मार्गों से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचेंगे, जहां एसडीएम संतोष मुद्गल को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में उपस्थित वरिष्ठजनों ने नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से इस अभियान में अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







