दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन
अम्बाह। पोरसा। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री संजीव सचदेवा आगामी 26 अप्रैल, 2026 को मुरैना जिले के पोरसा के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने इस प्रवास के दौरान माननीय मुख्य न्यायाधीश पोरसा में नवनिर्मित न्यायालय भवन का गरिमामयी समारोह में लोकार्पण करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम का विवरण:
जारी कार्यक्रम के अनुसार, माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री संजीव सचदेवा 26 अप्रैल को प्रातः 06:00 बजे नई दिल्ली से रेलमार्ग द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 09:05 बजे ग्वालियर पहुँचेंगे। इसके पश्चात, आप प्रातः 10:15 बजे शासकीय वाहन द्वारा ग्वालियर से प्रस्थान कर प्रातः 11:00 बजे मुरैना आगमन करेंगे।
मुरैना से प्रस्थान कर माननीय न्यायमूर्ति प्रातः 11:30 बजे पोरसा पहुँचेंगे, जहाँ वे मुख्य अतिथि के रूप में नवीन न्यायालय भवन का उद्घाटन करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न करने के उपरांत, माननीय मुख्य न्यायाधीश दोपहर 01:30 बजे शासकीय वाहन द्वारा पोरसा से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।
प्रशासन एवं न्याय विभाग द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







