भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
हनुमना नगर के वार्ड क्रमांक 15 कचनार नैयाडैम के पास 4,50 लाख क्षमता लीटर पानी की टंकी का भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में विधायक प्रदीप पटेल एवं नगर परिषद अध्यक्ष सोनू आशुतोष गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर भूमि पूजन किया गया इस अवसर पर मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम मऊगंज क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और मऊगंज एवं हनुमना में ITI कॉलेज संचालित हैं, साथ ही हनुमना में शासकीय महाविद्यालय भी प्रारंभ हो चुका है, जिसकी भवन निर्माण प्रक्रिया जारी है इसके साथ ही हनुमना के नाउन ग्राम में नवोदय विद्यालय का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है, और हमारा प्रयास है कि इसी शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं प्रारंभ हो जाएं। और पानी की टंकी का निर्माण 6 माह के अंतराल में कार्य पूरा होगा जिससे जनता को पानी पर्याप्त मात्रा में मिल सके इसके साथ ही नगर परिषद अध्यक्ष सोनू आशुतोष गुप्ता ने विधायक प्रदीप पटेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से हमारे हनुमना नगर में ट्रांसपोर्ट नगर मिनी बस स्टैंड नवोदय विद्यालय एवं आईटीआई के साथ सिविल अस्पताल माननीय जी के प्रयासों से सौगात मिला मैं उनका धन्यवाद करता हूं इसी के साथ भूमि पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न इस कार्यक्रम में रहे नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्रीमती शरद गुप्ता वार्ड पार्षद फूल कली कोल भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवदत्त मिश्रा भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुशील शुक्ला समाजसेवी के डी शुक्ला पन्ना लाल शुक्ला रामबाबू गुप्ता सुमित गुप्ता पार्षद प्रतिनिधि जय गुप्ता तारकेश्वर गुप्ता उर्फ गुड्डा पवन पाल देवराज जायसवाल साथ ही अरुण कुमार त्यागी सीएमओ, अनिल कुमार मिश्रा उपयंत्री, के अलावा नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







