प्रधानमंत्री को फेसबुक के जरिए पत्र, खुरमुचा के वीरेश मिश्रा ने उठाई सख्त गौ संरक्षण कानून की मांग

SHARE:

संदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली जिले के चितरंगी ब्लाक अंतर्गत खुरमुचा निवासी वीरेश मिश्रा द्वारा गौ रक्षा को लेकर उठाई गई आवाज अब स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनती जा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए एक खुला पत्र साझा किया है, जिसमें उन्होंने गौ संरक्षण के लिए ठोस और प्रभावी कानून बनाए जाने की मांग की है।वीरेश मिश्रा ने अपने फेसबुक आईडी पर सार्वजनिक किए गए इस पत्र में लिखा है कि वर्तमान समय में सड़कों पर घूम रही आवारा गायें एक बड़ी समस्या बन चुकी हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि सरकार गोबर ₹5 प्रति किलो और गोमूत्र ₹2 प्रति लीटर की दर से खरीदने की व्यवस्था लागू करती है, तो इससे गौ पालकों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। उनका मानना है कि आर्थिक प्रोत्साहन मिलने पर लोग गायों को छोड़ने के बजाय उनका पालन-पोषण करने के लिए प्रेरित होंगे, जिससे आवारा पशुओं की समस्या स्वतः समाप्त हो सकती है।अपने पत्र में उन्होंने यह भी विस्तार से बताया कि गोबर और गोमूत्र का उपयोग जैविक खाद और अन्य कृषि उत्पादों के निर्माण में किया जा सकता है। इससे खेती की लागत कम होगी, जमीन की उर्वरता बढ़ेगी और रासायनिक खादों पर निर्भरता भी घटेगी। इसके साथ ही यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम साबित हो सकती है।
वीरेश मिश्रा का मानना है कि यदि सरकार इस दिशा में ठोस नीति बनाती है, तो न केवल गौ रक्षा को मजबूती मिलेगी, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में भी मदद मिलेगी। उनकी इस अपील के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है और कई लोग उनके इस प्रस्ताव का समर्थन करते नजर आ रहे हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment