भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
पंचायती राज दिवस के अवसर पर रीवा जिला पंचायत के सभागार में सीएससी सेवाओं की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया
कार्यशाला मे राज्य कार्यालय सीएससी से आये हुए राज्य परियोजना प्रबंधक संकल्प सोनी जी द्वारा सीएससी सेवाओं के बारें में प्रकाश डाला गया
श्रम निरीक्षक सुशील कुमार जी द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के बारें में बताया गया
यह योजना वृद्धावस्था संरक्षण और असंगठित श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए एक सरकारी योजना है।
18 से 40 वर्ष के बीच असंगठित श्रमिकों के लिए 3000/- माह रुपये की सुनिश्चित स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना है योजना का पंजीकरण सीएससी केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है
पंजीयन हेतु आधार कार्ड एवं बैंक खाता होना अनिवार्य है ई श्रम कार्ड होना अनिवार्य है
जिला पंचायत रीवा एवं अटल ई सेवा केंद्र प्रभारी लेखाधिकारी श्रीमती नीलम जी द्वारा सीएससी अटल ई सेवा केंद्रों के बारें में बताया गया एवं नागरिकों को बेहतर सेवाओं को प्रदान करने के लिए सीएससी अटल ई सेवा केंद्र संचालकों को प्रेरित किया गया
जिला प्रबंधक द्वय रवि शंकर मिश्रा एवं विक्रम पांडेय द्वारा सीएससी के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं जैसे की आयुष्मान, समग्र ई-केवायसी, बैंकिंग, इंस्यूरेन्से, डिजिपे, लोक सेवा, पैन कार्ड, फार्मर आई डी आदि जानकारी प्रदान की
उत्कृष्ट कार्य करने वाले वीएलईयों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया
कार्यशाला में विभिन बैंकिंग एवं फाइनेंस प्रतिनिधि, इंस्यूरेन्से प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







