धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
किसानों की समस्याओं को लेकर गुलाबगंज में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन किसानों की समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुलाबगंज द्वारा चक्क_खेजड़ा उपार्जन केंद्र (शानवी वेयरहाउस) पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला बनाकर उनकी आंखों पर पट्टी बांधी, जिससे सरकार की किसानों के प्रति “अंधी” नीति को उजागर किया गया प्रदर्शन में प्रमुख मुद्दे मध्यम एवं बड़े किसानों की तुलाई शुरू न होना चना एवं मसूर की स्लॉट बुकिंग का सैटेलाइट के माध्यम से सत्यापन न होने का आरोप लगाया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजीव दांगी ने आरोप लगाया की “सरकार की नीतियों के कारण किसान लगातार परेशान हो रहा है। सैटेलाइट सर्वे के नाम पर किसानों को खरीदी से वंचित किया जा रहा है,”
प्रदर्शन में मुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजीव दांगी, जसवंत सिंह दांगी, वीरेंद्र सिंह दांगी, राम दांगी, भूरा दांगी, विक्की शर्मा , आकाश मीणा , सचिन ठाकुर, जितेंद्र रघुवंशी , गजेंद्र दांग, सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







