लखनादौन/दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
हम आपको बता दे कि बंसल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट भोपाल द्वारा प्लेसमेंट डे 2026 का आयोजन किया गया जिसमें मध्यप्रदेश के राज्यपाल महामहिम मंगू भाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में बंसल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के होनहार छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित जिसमें सिवनी जिले के आदेगांव नगर की बिटिया वैदेही(राशि) तिवारी को भी महामहिम मंगू भाई पटेल द्वारा सम्मानित किया गया वैदेही(राशि)तिवारी को मिले इस सम्मान की समूचे क्षेत्र में सराहना की जा रही है और उज्जवल भविष्य की कामना की जा रही
मिली जानकारी के अनुसार वैदेही(राशि)तिवारी हमारे क्षेत्र के जानेमाने लोकगीत गायक बंटी तिवारी और मां ज्योति तिवारी आदेगांव की बेटी है बताया जाता है कि वैदेही(राशि)तिवारी 5 वर्ष की उम्र से ही गीत गाकर क्षेत्र का नाम रोशन करते रहीं हैं,और अब भोपाल में प्लेसमेंट डे 2026 में मध्यप्रदेश के राज्यपाल महामहिम मंगू भाई पटेल द्वारा सम्मानित बिटिया ने एक बार फिर से अपने माता पिता,नगर और क्षेत्र का नाम रोशन किया है बिटिया वैदेही (राशि)तिवारी को दैनिक केसरिया हिंदुस्तान परिवार की ओर से बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







