शैलेन्द्र चौहान,दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
हमारा लक्ष्य कैंसर मुक्त देश राजेश चौहान
बाड़ी,भोपाल । समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत इंटास फाउंडेशन द्वारा संचालित “अपना घर” कैंसर मरीजों और उनके परिजनों के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा बनकर उभरा है। यह केंद्र उन मरीजों को अस्थायी आवास, भोजन और देखभाल की सुविधाएं प्रदान करता है, जो दूर-दराज़ से इलाज के लिए शहर आते हैं।
“अपना घर” में मरीजों को न केवल रहने की सुरक्षित व्यवस्था मिलती है, बल्कि उन्हें भावनात्मक सहयोग भी दिया जाता है। यहां समय-समय पर विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं,
इंटास फाउंडेशन का उद्देश्य सिर्फ चिकित्सा सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों को मानसिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना भी है। “अपना घर” में स्वच्छ वातावरण, पौष्टिक भोजन और देखभाल की समुचित व्यवस्था की जाती है, जिससे मरीजों को उपचार के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इंटास फाउंडेशन अपना घर भोपाल के साथ अन्य सामाजिक लोग भी जुड़ रहे है, आज भोपाल कोहेफिजा निवासी श्री सुहास सक्सेना जी ने अपना घर के लिए इंडक्शन कुक टॉप दान किया, जिससे कि एलपीजी की कमी के कारण कैंसर रोगियों को खाने की समस्या का सामना ना करना पड़े।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







