जितेंद्र शुक्ल
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
सीतापुर। प्रादेशिक विकास सेवा संगठन उत्तर प्रदेश प्रदेश महामंत्री चंदन देव पाण्डेय ने बताया कि कार्यकारणी पदाधिकारियों के द्वारा मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन से मुलाकात कर पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई । श्री पाण्डेय ने मांग पत्र के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी देते हुए अवगत कराया कि आईएएस कैडर में पीडीएस कैडर को भी कोटा दिया जाये। पीडीएस कैडर के अधिकारियों को अन्य विभागों में सेवा का अवसर प्रदान किया जाये। पचास प्रतिशत जनपदों में पीडीएस संवर्ग के अधिकारियों को सीडीओ के पद पर तैनाती दी जाये। बीडीओ पद के सुदृढ़ किये जाने सहित कुल पांच बिन्दुओं से मुख्य सचिव को अवगत कराकर संघ ने अनुरोध किया कि काफी समय से पीडीएस से सम्बन्धित मांगे लम्बित चल रही थी जिस सम्बन्ध में मुख्य सचिव का ध्यान आकर्षित कर निस्तारित करने की मांग की गई। उक्त अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्द्र शेखर कोषाध्यक्ष डा. नेहा शर्मा, आडिटर गगन दीप सिंह सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







