बीजेपी ने कांग्रेस का पुतला जलाया: नारी शक्ति का अपमान नहीं, सहेगा हिंदुस्तान

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर। शहर में नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में बीजेपी महिला मोर्चा ने शहर में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के नेताओं का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में भाजपा की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, रीतू जैन, अलका चौहान, पंकज गुप्ता, राजेन्द्र राजपूत, सविता राठौर, अंजली विशाल चौरसिया, वंदना और तारा आदि बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, पार्षद, भाजपा पदाधिकारी और क्षेत्रवासी शामिल थे। नारी शक्ति बिल का विरोध करने वाले नेताओं के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मौजूद महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि यह बिल महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन विपक्षी दलों ने इसे रोककर अपनी महिला विरोधी सोच उजागर की है। उनका कहना था कि महिलाओं को अब ऐसे दलों को जवाब देना चाहिए जो उनके अधिकारों के खिलाफ खड़े हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगाए। महिला मोर्चा ने स्पष्ट किया कि वे महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर लगातार आवाज उठाती रहेंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि आने वाले समय में भी इस मुद्दे को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जाए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment