ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत विशेष पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता!

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे

थाना प्रभारी चाँद ने महिला एवं नाबालिक कि गुमशुदगी कि रपट पर से त्वरित गुम इंसान कि कायमी कि!
छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम द्वारा थाना चाँद की गुमशुदा (लापता) महिला एवं एक नाबालिग बालिका दोनों को महाराष्ट्र नागपुर के थाना गिट्टी खदान क्षेत्र से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया!
सूत्र बताते है कि महिला एवं नाबालिग बालिका बिना बताए घर से कही चली गई थी जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों द्वारा थाना चाँद में दर्ज कराई गई थी जहाँ चाँद थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश बघेल ने तत्काल मामला पंजीबद्ध कर त्वरित विवेचना प्रारंभ कर दीं गयी थी!
उसी कि धरपकड़ के लिए विशेष पुलिस टीम ने सक्रियता एवं सतर्कता से कार्य करते हुए महिला एवं बालिका का सुराग लगाया और सफलतापूर्वक दस्तयाबी की गई विशेष पुलिस टीम की यह कार्यवाही लगातार चलते रहेगी!
इस विशेष पुलिस टीम मे उनि.चेतन मर्सकोले सउनि नितेश ठाकुर प्र.आ.नितिन सिंह आ.नीरज बघेल म.आर सलोनी यादव कि अहम भूमिका रही! एसपी पांडे द्वारा इस पुलिस टीम को उद्घोषित इनाम की राशि ₹10,000/-से पुरुष्कृत किया जावेगा”

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment