गड़वार (रतसर) क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंपो पर डीजल पेट्रोल की अनुपलब्धता से लोग परेशान है।

SHARE:

शुक्रवार को क्षेत्र के पचखोरा पटपर और स्थानीय कस्बा स्थित पेट्रोल पंप पर अपना वाहन खड़ाकर लोग फ्यूल के लिए इंतजार करते दिखे । इन पेट्रोल पंपों पर घंटे दो घंटे ही वितरण को बाद नो डीजल नो पेट्रोल की तख्ती टंग जा रही है। स्थानीय कस्बा स्थित इंडियन आयल के पेट्रोल पंप पर गुरुवार की रात्रि एक टैंकर डीजल और पेट्रोल लेकर पहुंचा लेकिन टैंकर में 120 लीटर पेट्रोल कम होने की बात कर पेट्रोल टंकी संचालक द्वारा उस टैंकर को अनलोड नही कराया गया और 120 लीटर पेट्रोल की कीमत की अदायगी को लेकर टैंकर चालक व पेट्रोल टंकी संचालक के बीच वार्ता होती रही । दोपहर तक कोई हल नही निकला । इधर पेट्रोल टंकी पर डीजल पेट्रोल के लिए लोंगो की भीड़ लगी रही ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment