ब्यूरो सुलतानपुर।
तकी मेंहदी
बल्दीराय तहसील क्षेत्र के मीरपुर स्थित कैप्टन बालचंद्र इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त करने के साथ ही जिले के टॉप-टेन में स्थान बनाकर एक नई उपलब्धि हासिल की है।
इंटरमीडिएट वर्ग में वैष्णवी मिश्रा ने 90.8% अंक प्राप्त कर जिले के टॉप-टेन में स्थान बनाया, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके अलावा अनामिका (90.2%), आराधना (89.4%), स्वाती (84.8%) एवं मरियम (80.6%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
हाईस्कूल वर्ग में खुशी सोनी ने 89.33% अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं छाया वर्मा (88.83%), अर्पिता यादव (86.16%) एवं दरक्शा बानो (85.83%) ने भी शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के प्रबंधक राम बहादुर सिंह ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। प्रधानाचार्य पवन कुमार यादव ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि विद्यालय आगे भी बेहतर शैक्षिक वातावरण प्रदान करता रहेगा।
इस अवसर पर अतुल मिश्रा, नवीन पांडेय, राजीव पाठक, अनिल पाल, प्रशांत पाल, अरुण यादव, अभिषेक सिंह, विवेक यादव, कमर आलम सिद्दीकी, सुनीता तिवारी, सोनू मिश्रा, शालिनी मिश्रा, प्रेमशंकर यादव सहित समस्त शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय में छात्रों की इस सफलता से अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में भी हर्ष का माहौल है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







