नीरज सोनी दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
नूंह, 24 अप्रैल: ।
फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के रानियाला गांव में सुकार्या संस्था द्वारा एनीमिया एवं कुपोषण नियंत्रण के उद्देश्य से स्वास्थ्य क्लिनिक का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पांच वर्ष तक के बच्चों सहित कुल 53 लाभार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर ब्रजेश पाठक ने बताया कि क्लिनिक में 19 गर्भवती महिलाओं और 5 स्तनपान कराने वाली माताओं की हीमोग्लोबिन जांच की गई। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य कमजोर वर्गों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
क्लिनिक के साथ ही गांव में नियमित टीकाकरण सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें एएनएम राखी और आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से 8 गर्भवती महिलाओं व 7 बच्चों का टीकाकरण किया गया।
इस मौके पर ग्रामीणों को एनीमिया और कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया तथा हरी सब्जियों, मोटे अनाज के सेवन और लोहे की कड़ाही में भोजन पकाने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में इंजमाम, आशा कार्यकर्ता रोशनी, ममता, कल्पना, संतोष एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







