दिनेश शुक्ला
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
वारदात में फार्म हाउस मालिक का ही ट्रैक्टर-ट्रॉली उपयोग किया, सीसीटीवी कैमरा चालू होने से पकड़ाए
आलोट बांठिया फॉर्म हाउस से वहां काम करने वाले दो कर्मचारियों ने ही 55 क्विंटल गेहूं चोरी कर लिए। आलोट के जगदेवगंज निवासी प्रियंक बांठिया ने आलोट थाने में रिपोर्ट लिखवाई। इसमें बताया कि ग्राम ताजली में मेरा फार्म हाउस है।
वहां मैंने महीनेभर हार्वेस्टर से निकालने के बाद गेहूं का ढेर एक शेड में रखा था। 18 अप्रैल को हम परिवार सहित पालीताना यात्रा पर चले गए। 21 अप्रैल को वापस आए और अगले दिन फार्म हाउस पर जाकर देखा तो गेहूं के ढेर में कुछ कमी नजर आई। सीसीटीवी जांचने पर पता चला कि फार्म हाउस पर काम करने वाले. देवीलाल पिता हीरालाल गायरी निवासी जीवनगढ़ और विनोद पिता चंदर मालवीय निवासी ग्राम मूंज ने मिलकर वह गेहूं चोरी किए हैं। आरोपियों ने फार्म हाउस के सामने खड़ा मेरा ही ट्रैक्टर-ट्रॉली लिया और उसमें गेहूं भरे तथा चोरी करके कहीं खाली कर दिए तथा वापस ट्रैक्टर-ट्रॉली फार्म हाउस परिसर में लाकर खड़े कर दिए। वैसे तो आरोपियों ने बिजली कनेक्शन काट दिया था ताकि सीसीटीवी कैमरे बंद हो जाएं लेकिन वे इन्वर्टर से कनेक्टेट थे इसलिए बंद नहीं हुए और कैमरों में दोनों की करतूत आ गई। मामले में पुलिस ने आरोपी देवीलाल सीसीटीवी कैमरे में आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं ले जाते नजर आ रहे हैं।
देवीलाल गायरी और विनोद मालवीय के खिलाफ बीएनएस की धारा 303 (2) में एफआईआर दर्ज की है।
आलोट थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







