मोपेड वाहन में अवैध रूप से शराब परिवहन करते दो लोगों को नेवरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 100 पौव्वा देशी मदिरा मसाला शराब जप्त

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

तिल्दा नेवरा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोपेड वाहन क्रमांक सीजी 04 क्यू.एल. 2144 में भारी मात्रा में शराब लेकर अवैध रूप से बिक्री करने हेतु सासाहोली की ओर जा रहे है, सुचना पर तत्काल तिल्दा नेवरा पुलिस के द्वारा घेरेबंदी कर मोपेड क्रमांक सीजी 04 क्यू.एल. 2144 को पकडा गया तथा मोपेड वाहन चालक देवेन्द्र साहू उम्र 19 वर्ष वार्ड 07 नेवरा निवासी एवं मोपेड में पीछे सवार करण कोसले उम्र 20 वर्ष वार्ड 04 तिल्दा निवासी के कब्जे से 100 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब तथा मोपेड वाहन को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् जप्त किया गया।
आरोपियों को गिरफ्तारी पश्चात् न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर में दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक रमाकान्त तिवारी थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में प्र0आर0 राजेश सिकरवार व तिल्दा नेवरा पुलिस टीम के द्वारा सफल कार्यवाही किया गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment