कलेक्टर ने पन गांव में नवीन सहकारी समिति का किया निरीक्षण

SHARE:

रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
प्रभारी प्रबंधक को सौंपा पंजीयन प्रमाण पत्र,समिति अंतर्गत किसानों का नवीन केसीसी बनाने के निर्देश
किसानों से क़ी चर्चा, शासन क़ी योजना का लाभ लेने किया प्रोत्साहित
बलौदाबाजार, 24 अप्रैल 2026/ कलेक्टर कुलदीप शर्मा गुरुवार को बलौदाबाजार विकासखंड के विभिन्न ग्रामों के दौरा अंतर्गत नवीन प्राथमिक सहकारी समिति पनगांव पहुंचे। उन्होंने नवीन सहकारी समिति बनने पर बधाई दी और प्रभारी प्रबंधक को पंजीयन प्रमाण पत्र सौंपा।

कलेक्टर ने उपस्थित कर्मचारियों से समिति अंतर्गत आने वाले किसानों क़ी संख्या, पूर्व समिति से शिफ्टिंग आदि क़ी जानकारी ली। उन्होंने समिति अंतर्गत सभी किसानों का नवीन किसान क्रेडिट कार्ड बनाने, माइक्रो एटीएम क़ी सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि नवीन समिति बनने पर अब ज़्यदा दूर नहीं जाना पड़ेगा। यहां माइक्रो एटीएम क़ी सुविधा जल्द मिलेगी जिससे 20 हजार रुपए तक नक़द राशि निकाल सकेंगे।यहीं से खाद -बीज़ का उठाव भी कर सकेंगे।उन्होंने किसानों को शासन क़ी शून्य प्रतिशत व्याज का लाभ लेने केसीसी बनवाने कहा।

किसानों ने बताया कि पहले यह गांव बिटकुली समिति के अंतर्गत आता था जिससे खाद -बीज व ऋण के लिये वहां जाना पडता था। अब यहां नवीन समिति बनने से यहां सुविधा मिलेगी। बताया गया कि बिटकुली समिति से पनगांव समिति अंतर्गत किसानों का शिफ्टिंग किया जा रहा है। समिति अंतर्गत लगभग 347 किसानो का खाता यहां ट्रांसफर करना है।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम प्रकाश कोरी, तहसीलदार पेखन टोंड्रे, जिला नोडल अधिकारी ज़ी.एन.साहु साहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई