संसाधन विहीन विद्यार्थियों का विद्यालय में कराया गया प्रवेश

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान ब्यूरो

नरैनी/बांदा। शिक्षा के माध्यम से संसाधन-विहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से कार्य कर रही सामाजिक संस्था टीम संकल्प द्वारा आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC), करतल में सत्र 2026-27 हेतु 17 मेधावी विद्यार्थियों का प्रवेश कराया गया।
इस अवसर पर सोली जी (प्रधानाचार्य, GGIC करतल) की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें टीम संकल्प के सदस्य रुचि खरे, रीना गौतम, अभय श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, राकेश पटेल, अमरदीप गुप्ता, विपिन अवस्थी, पंकज गुप्ता, रेनु जी, मुकेश जी सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।
टीम संकल्प द्वारा वर्ष 2020 से लगातार आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों को संकल्प राशि के माध्यम से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों का प्रवेश कराया गया।
सत्र 2026-27 में कक्षा 12वीं में शनि साहू, पिंकी साहू एवं गौरी का प्रवेश कराया गया। कक्षा 10वीं में साधना, सोनल सिंह, सिखा सेन, काजल, आस्था, वैष्णवी, श्रेयांशी, चुन्नू, राज, रविता, गौरी एवं संजना का प्रवेश कराया गया। वहीं कक्षा 9वीं में रक्षा सिंह, अंजलि रैकवार एवं कन्हैया का प्रवेश टीम संकल्प के सहयोग से कराया गया।
टीम संकल्प के सदस्यों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य ऐसे बच्चों को शिक्षा से जोड़ना है जो आर्थिक अभाव के कारण अपनी पढ़ाई जारी रखने में असमर्थ होते हैं। इस प्रवेश प्रक्रिया में जितना सहयोग टीम संकल्प द्वारा किया जाता है उतना ही महत्वपूर्ण सहयोग GGIC करतल के स्टाफ द्वारा भी प्रदान किया जाता है तथा टीम संकल्प से संभावित न्यूनतम राशि का ही सहयोग लिया जाता है, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल सके कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों ने टीम संकल्प के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा किया जा रहा यह कार्य निश्चित रूप से समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में सहायक सिद्ध होगा। शिक्षा ही सशक्त समाज की नींव है और टीम संकल्प इसी दिशा में निरंतर कार्यरत है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment