नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
श्योपुर, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित नगरीय निकाय अमले की बैठक में निर्देश दिये कि शहर के सभी नालों की सफाई का पूरा शैड्यूल बनाया जायें, इसके साथ ही शहर की साफ-सफाई पर फोकस करते हुए शहर स्वच्छ बनाने की दिशा में कार्य किया जायें।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर एवं डूडा प्रभारी श्री विजय शाक्य, सीएमओ श्री राधेरमण यादव, उपयंत्री श्री पवन गर्ग सहित दरोगा, मेट एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने कहा कि वर्षाकाल से पूर्व शहर के सभी नालों की साफ-सफाई का कार्य सुनिश्चित किया जायें, इसके लिए अभी से पूरा शैड्यूल तैयार किया जायें तथा प्रत्येक नाले को साफ करने की अवधि तय कर प्लान तैयार किया जायें और उस प्लान के अनुसार वर्षाकाल से पूर्व सभी नालो की साफ-सफाई बेहतर तरीके से कराई जायें।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने निर्देश दिये कि शहर को स्वच्छ रखने का दायित्व नगरीय निकाय अमले का है। उन्होंने कहा कि दरोगा और मेट अपने-अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी से सफाई कार्य नियमित रूप से करायें, मैन बाजार, गुलम्बर, जयस्तभ, बस स्टैण्ड, सब्जी मंडी आदि सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाते हुए इन स्थलो को स्वच्छ बनाया जायें। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में उनके द्वारा भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था का आंकलन किया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण अनुरूप निर्धारित गतिविधियों को पूर्ण करने के निर्देश भी दिये। इसके अलावा उन्होंने नगर के विभिन्न मार्गो एवं गलियों में उचित प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







