JCI श्योपुर द्वारा गौ सेवा प्याऊ अभियान का शुभारंभ, शहर के विभिन्न स्थानों पर रखी गई पानी की टंकियां

SHARE:

नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

श्योपुर। भीषण गर्मी के मौसम में बेजुबान पशुओं की प्यास बुझाने एवं सामाजिक सेवा के उद्देश्य से JCI श्योपुर द्वारा आज गौ सेवा प्याऊ अभियान के प्रथम दिवस का सफल शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर गौवंश एवं अन्य पशुओं के लिए पानी की टंकियां उपलब्ध कराई गईं।

संस्था द्वारा HDFC बैंक के पास, रेलवे स्टेशन के पास, गैस एजेंसी के पास, मोती कुंज के पास, पुलिस लाइन के सामने, शिवपुरी रोड, बड़ौदा रोड, पाली रोड सहित अन्य स्थानों पर सीमेंट की पानी की टंकियां स्थापित की गईं, ताकि गर्मी के इस मौसम में कोई भी बेजुबान प्यासा न रहे।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष जितेन्द्र गर्ग ने कहा कि समाज सेवा और जीव सेवा JCI श्योपुर की प्राथमिकता है तथा आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। सचिव राहुल कुमार गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
कार्यक्रम में गौरव गोयल, गोपाल मित्तल, पूर्व अध्यक्ष जिनेश शाहू सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे और सभी ने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
JCI श्योपुर ने शहरवासियों से भी अपील की है कि गर्मी के मौसम में पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था कर पुण्य कार्य में सहभागी बनें।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई