भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सतना। सतना अंतर्गत जिला सतना एवं मैहर के कई ग्रामों में आगजनी की घटना से गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही सतना सांसद श्री गणेश सिंह जी ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए कलेक्टर सतना एवं कलेक्टर मैहर से टेलीफोन पर चर्चा की।
सांसद श्री गणेश सिंह जी ने निर्देश दिए कि जिन किसानों की गेहूं की फसल एवं अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, उनका तत्काल सर्वे कराकर प्रकरण तैयार किया जाए तथा नुकसान की राशि शीघ्र दिलाई जाए।
इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक एवं प्रभावी रोकथाम उपाय सुनिश्चित करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
सांसद जी ने प्रभावित किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







