केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा
महिदपुर। जनगणना 2027 के तहत तहसील महिदपुर ग्रामीण के लिए तृतिय बेच का प्रशिक्षण कार्यकम सेन्ट जोशफ हाई सेकेण्डरी स्कुल महिदपुर मे सम्पन हुआ। प्रगणको एव पर्यवक्षको को जनगणना से जुडी आवश्यक प्रक्रियाओ, मोबाईल एप के उपयोंग एव घर-घर जाकर सटिक जानकारी संकलन के बारे मे विस्तार से समझाया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम मे अजय हिंगे एस.डी.एम राजस्व एव जनगणना चार्ज अधिकारी तहसीलदार संतुष्टि पाल द्वारा सभी प्रतिभागियों को सफल प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाए देते हुए कार्य को जिम्मेदारी एव निष्ठा के साथ पूरा करने के लिए प्रेरित किया। फील्ड ट्रेनर प्रदीप बडेजा, मुजम्मिल हुसैन, दिलीप शर्मा, मनोज मोडक गोपाल तंवर द्वारा प्रतिभागियो को व्यावहारिक प्रशिक्षण देते हुए जनगणना के महत्व, डेटा की शुद्धता ओर गोपनीयता के नियमों पर जोर दिया ।
साथ ही प्रतिभागियों को स्वगणना और डिजिटल माध्यम से डेटा संकलन की प्रकिया भी समझाई।
जनगणना कार्यक्रम प्रभारी ललित त्रिवेदी द्वारा बताया गया कि महिदपुर ग्रामीण के 212 ब्लाक हेतु 209 प्रगणक एवं 34 सुपरवाईजरो का प्रशिक्षण तीन बेच मे 11 अप्रैल से 23 अप्रैल तक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के बाद 1 मई से 30 मई तक प्रगणकों द्वारा फिल्ड मे रहकर मोबाईल एप के माध्यम से मकानो की गणना एव सूचीकरण का कार्य किया जावेगा। शासन के निर्देशानुसार समस्त विभाग के कर्मचारी, पटवारी, पंचायत सचिव, आगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका द्वारा जनगणना कार्य मे सहयोग किया जावेगा। मकानो की गणना के पश्चात आगामी 1 फरवरी 2027 से जनगणना का कार्य शुरू होगा। प्रशिक्षण के पश्चात महेश द्वीक्षित प्रभारी द्वारा सभी प्रतिभागीयों का अभार व्यक्त किया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







